संकट का सच्चा साथी है ज्ञानः राष्ट्रसंत कमल मुनि कमलेश
चित्रदुर्गा जैन स्थानक भवन 1 मई2025
आंतरिक चेतना को जागृत करने में ज्ञान ऑक्सीजन से महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है उक्त विचार राष्ट्र संत कमल मुनि जी कमलेश ने महावीर पुस्तकालय उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए व्यक्त किये। महाराज श्री ने कहा कि ज्ञान सर्वोत्तम धन है चोर चुरा नहीं सकता, कोई बटवारा नहीं करवा सकता, जला नहीं सकता संकट का सच्चा साथी ज्ञान है।
मुनि कमलेश से कहा कि जहां पर ज्ञानियों का सम्मान नहीं है, वहां पर धर्मगुरु परमात्मा का भी आदर नहीं है। ज्ञान ही परमात्मा का दूसरा रूप है।
उन्होंने कहा कि ज्ञान बांटने से बढ़ता है पूरे विश्व को प्रकाशित कर सकता है, एक शब्द ज्ञान का दान तीन लोक की संपत्ति के दान से बढ़कर है।
राष्ट्रसंत ने बताया कि सिर्फ ज्ञान आत्मा के साथ में अगले जन्म जाता है, जो पुनर्जन्म के रूप में जागृत हो जाता है आत्मा में संस्कारों का बीजारोपण करता है।
जैन संत ने कहा कि अज्ञान से बढ़कर कोई अभिशाप नहीं हो सकता इससे बड़ा और शत्रु नहीं है।
श्री वर्धमान स्थानक वासी जैन श्रावक संघ चित्रदुर्गा के मंत्री गुमानमल कुवाड़ ने बताया कि राष्ट्रसंत कमल मुनि जी के वार्षितप पवन प्रसंग पर महावीर पुस्तकालय का प्रारंभ किया नरेंद्र कुमार लुंकड़ जयंतीलाल चोपड़ा अरविंद लुंकड़ सभी ने आभार व्यक्त किया।