धार्मिक कट्टरता विश्व के लिए घातकः राष्ट्रसंत कमलमुनि कमलेश
दौंड बालापुर हुलीकुंटे 10 में 2025
धर्म का नाम लेकर निर्दोष का कत्ल करता है वह अपने आराध्याय और धर्म का कत्ल करने का पाप कमा रहा है उक्त विचार राष्ट्रीय मुस्लिम अहिंसा मंच के प्रमुख मौलाना अखलाक अहमद ने राष्ट्रीय एकता दिवस सभा को संबोधित करते हुए व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि मोहम्मद पैगंबर ने अमन चैन का संदेश दिया साथ ही निर्दोष की रक्षा के लिए सब कुछ बलिदान करने का संदेश दिया।
उन्होंने कहा कि आतंकवादी इस्लाम का नाम लेकर हत्या कर रहे हैं, वह इस्लाम का बदनाम कर रहे हैं वह बर्दाश्त के बाहर है ऐसे राक्षस विश्व के किसी भी कोने में हो समाप्त करके ही दम लेंगे। वतन की रक्षा के लिए जान लुटा देंगे पाकिस्तान को सबक सिखाएंगे।
राष्ट्रसंत कमाल मुनि जी ने कहा कि मोहब्बत से ही हर धर्म की शुरुआत होती है इंसानियत की शिक्षा पालन करने वाला ही धार्मिक है।
मुनि कमलेश से बताया कि कट्टरता हिंसा, नफरत अपने आप में अधर्म है, शैतान के लक्षण है वह धार्मिकता पर कलंक है जितने भी महापुरुष हुए हैं उन्होंने संपूर्ण विश्व को अपना परिवार माना। सबके उत्थान के लिए मंगल दुआएं की है।
राष्ट्रीय मुस्लिम अहिंसा मंच का राष्ट्र संत कमल मुनि जी ने 2009 में दिल्ली में गठन किया। 11000 मुस्लिम राष्ट्रीय एकता, सर्व धर्म सद्भाव, भाईचारा, नशा मुक्ति, मानव सेवा के कार्यों में आगे आए। 11000 मुस्लिम ने ईद के प्रसंग पर कुर्बानी ना करते हुए गौ सेवा करके ईद मनाई।
अखिल भारतीय श्वेतांबर स्थानक स्थानकवासी जैन कॉन्फ्रेंस नई दिल्ली कर्नाटक शाखा के अध्यक्ष प्रकाश बुरड़, उपाध्यक्ष दिनेश पोखरण, महामंत्री नेमीचंद दलाल, कोषाध्यक्ष पुखराज ऑचलिया, सागर बाफना प्रचार मंत्री आदि उपस्थित हुए।
दौंड बालापुर बालापुर संघ के अध्यक्ष प्रकाश बोहरा, कोषाध्यक्ष सुजीत मकाना, मंत्री रमेश कुमार कवाड़, नेमीचंद मुथा, अशोक कोठारी, अमित मकाना भारत-पाकिस्तान भूमिका में हिंदुस्तान के नौजवानों के जांबाज का अभिनंदन किया। उन्होंने कहा देश की 140 करोड़ जनता हर पल तैयार है। सभी ने राष्ट्रीय एकता की शपथ ली अक्षत मुनि जीकौशल मुनि जी ने मंगलाचरण किया। घनश्याम मुनि जी सक्षम मुनि जी ने विचार व्यक्त किया 11 में को दौंड बालापुर संघ के तत्वाधान में गौ रक्षा सम्मेलन का आयोजन किया गया है।