Wednesday, May 21, 2025
Google search engine
Homeराज्यों सेसही सलामत घर पहुंचा बेटा तो पवन कल्याण की पत्नी ने मुंडवाया...

सही सलामत घर पहुंचा बेटा तो पवन कल्याण की पत्नी ने मुंडवाया सिर

माँ आखिर माँ हीं होती है, भले हीं वो उप मुख्यमंत्री की पत्नी हो,, आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण के बेटे मार्क शंकर पवनोविच पिछले सप्ताह सिंगापुर में एक स्कूल में लगी आग में घायल हो गए थे. अपने बेटे के ठीक होकर लौटने के बाद, पवन कल्याण की पत्नी अन्ना लेज़्नेवा ने तिरुमाला मंदिर में मुंडन अनुष्ठान कराया।

सही सलामत घर पहुंचा बेटा तो पवन कल्याण की पत्नी ने मुंडवाया सिर

 

हैदराबाद: आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण की पत्नी अन्ना कोनिडेला ने तिरुमाला मंदिर में अपने बाल मुंडवाए। उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। लोगों को ये देखकर थोड़ा अचंभा भी हुआ। दरअसल, अन्ना ने ये फैसला अपने बेटे के ठीक होने की खुशी में लिया। कुछ समय पहले उनके बेटे के साथ एक हादसा हो गया था। आग लगने की वजह से वो झुलस गया था। इसके बाद अन्ना ने मन्नत मांगी थी कि अगर उनका बेटा ठीक हो जाएगा तो वो अपने बाल दान करेंगी।

 

अन्ना ने रीति-रिवाजों का पालन करते हुए अपने बाल दान किए

बता दें कि पवन कल्याण के बेटे मार्क शंकर सिंगापुर में एक समर कैंप में गए थे। 8 अप्रैल को वहां आग लग गई। इस हादसे में मार्क के हाथ और पैर जल गए थे। अब वो पूरी तरह से ठीक हैं। बेटे की सलामती के लिए मां अन्ना ने मन्नत मांगी। अब उन्होंने उसे पूरी किया है। जनसेना पार्टी ने अन्ना की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। उन्होंने लिखा कि परंपरा को ध्यान में रखते हुए अन्ना ने पद्मावती कल्याण कट्टा में अपने बाल अर्पित किए और अनुष्ठान में भाग लिया। इसका मतलब है कि अन्ना ने रीति-रिवाजों का पालन करते हुए अपने बाल दान किए। उन्होंने भगवान को धन्यवाद दिया कि उनका बेटा ठीक हो गया।

 

2013 में हुई थी दोनों की शादी

बता दें कि पवन कल्याण ने 2013 में अन्ना लेजनेवा से शादी की थी। अन्ना रूस की रहने वाली हैं और वो एक मॉडल हैं। ये पवन कल्याण की तीसरी शादी है। उनके दो बच्चे हैं। अन्ना का ये कदम दिखाता है कि वो अपने परिवार और परंपराओं को कितना मानती हैं। उन्होंने अपने बेटे के लिए मन्नत मांगी और जब वो ठीक हो गया तो उन्होंने अपनी मन्नत पूरी भी की। सोशल मीडिया पर लोग उनकी इस बात की खूब तारीफ कर रहे हैं। लोग उनके परिवार के लिए शुभकामनाएं भेज रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments