Wednesday, May 21, 2025
Google search engine
Homeप्रज्ञामूर्ति पू.श्री अक्षयज्योति जी म.सा.सिद्धांत पूर्वक जियें : प्रज्ञामूर्ति पूज्य श्री अक्षय ज्योति जी म.सा.

सिद्धांत पूर्वक जियें : प्रज्ञामूर्ति पूज्य श्री अक्षय ज्योति जी म.सा.

सिद्धांत पूर्वक जियें : प्रज्ञामूर्ति पूज्य श्री अक्षय ज्योति जी म.सा.

सिद्धांतों पर चलना भी जीवन का एक बहुत बड़ा गुण है। जिस जीवन में सिद्धांत नहीं हैं वो जीवन कभी भी श्रेष्ठ एवं एक आदर्श जीवन नहीं बन सकता है। जीवन में एक बात हमेशा स्मरण रखना कि सिद्धांतों पर चलकर हारना, झूठ के दम पर जीतने से कई गुना श्रेष्ठ है। सिद्धांत अर्थात सत्य का पथ, श्रेष्ठता का पथ और शास्त्रानुकूल पथ। हमारे महापुरुषों ने हारना स्वीकार किया पर सिद्धांतों का त्याग नहीं किया।

सत्य का पथ सुगम तो नहीं होता लेकिन श्रेष्ठ अवश्य होता है। पग-पग में आपकी परीक्षाएं होंगी, कदम-कदम पर आपको चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा, अनेक मुश्किलों से आपको गुजरना पड़ेगा, अनेक अटकलों से आपको जूझना पड़ेगा। फिर एक समय बाद वो स्थिति भी अवश्य आयेगी जब दूसरे लोगों के लिए आपका जीवन एक उदाहरण होगा। जीतने से भी सिद्धांतों पर चलना अधिक महत्वपूर्ण है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments